Latest News Lifestyle
यूपी पंचायत चुनाव का रास्ता साफ, योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग समेत 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल विस्तार और नये आठ मंत्रियों को विभाग आवंटन के बाद बाद आयोजित यूपी कैबिनेट में सोमवार को 12 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर आयोजित कैबिनेट की बैठक में 12 प्रस्ताव रखे गए थे और सभी को हरी झंडी दे दी गई। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के फैसलों से यह तो तय है कि सरकार चुनावी दौर और विकास दोनों को साधने की तैयारी में है। 
 
यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा प्रस्ताव पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन का था, जिसको भी मंजूरी प्रदान की गई। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की बैठक में ओबीसी आरक्षण के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग बनाने का फैसला लिया गया।
 
योगी कैबिनेट ने 12 प्रस्तावों पर लगाई मुहर
इसके साथ लोकतंत्र सेनानियों के लिए कैशलेस इलाज समेत 12 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है। कैबिनेट ने ओबीसी आरक्षण के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग बनाने और लखनऊ और आगरा मेट्रो विस्तार के लिए भूमि आवंटन के एमओयू को मंजूरी दी है।
-रिपोर्ट दैनिक जागरण के अनुसार
News Image

आपत्तिजनक पोस्ट मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य संवैधानिक पदों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से संबंधित पोस्ट हटाने और अकाउंट धारकों की जानकारी मांगी है।
BY Shirin ·
News Image

भरत तिवारी मामला: परिवार के आरोपों से बढ़ा सियासी विवाद

  • भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के मामले ने एक बार फिर राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। परिवार ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर न्याय का भरोसा देने के बाद चुनाव प्रचार का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, जन सुराज ने सभी आरोपों को निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है।
BY Shirin ·