Latest News Lifestyle
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, 47 की मौत

फिलीपींस के मिंडानाओ तट के पास आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने व्यापक तबाही मचा दी है। आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है, 31 लोग लापता हैं और 688 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

भूकंप से 3.46 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 75 हजार से ज्यादा परिवारों को नुकसान पहुंचा है। करीब 45 हजार लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। 12,600 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

भूकंप के बाद कई भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। सड़कें, पुल, एक हवाई अड्डा और दो बंदरगाह भी प्रभावित हुए हैं, जिससे राहत और बचाव कार्यों में बाधा आ रही है। कृषि, पशुपालन और मत्स्य क्षेत्र को भी भारी नुकसान पहुंचा है। 48 शहरों और नगरपालिकाओं में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

जनरल सैंटोस शहर सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है, जहां कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और एक दो मंजिला स्कूल भवन ढह गया। बचाव दल लगातार राहत कार्य में जुटे हैं। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

News Image

12 घंटे में चमका जंतर-मंतर, हटे 60 टन कचरे के निशान

  • जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के समाप्त होने के बाद नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने रिकॉर्ड 12 घंटे के भीतर व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान 60 मीट्रिक टन से अधिक कचरा हटाया गया, सड़कों की धुलाई की गई, दीवारों पर लिखे गए नारों को मिटाया गया और क्षतिग्रस्त सार्वजनिक संपत्तियों की मरम्मत की गई।
BY Shirin ·