Latest News Lifestyle
IMD दिल्ली यूपी समेत 17 राज्यो में अलर्ट जारी किया !

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज देश के कई हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसमें दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत करीब 16-17 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान कई इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, मौसम विभाग की ओर मोबाइल पर भी अलर्ट जारी कर दिया है कि अगले दो या तीन घंटे में भारी बारिश और आंधी आ सकती है। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अगले 2-3 दिनों में इसके उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों तक पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, गरज-चमक, ओलावृष्टि और 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश में पिछले करीब 10 दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार और गुरुवार को 52 जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफान से कई लोगों ने जान गंवाई। शुक्रवार को भी दो लोगों की मौत हो गई।

वहीं छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर उपसरपंच समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·