Latest News Lifestyle
लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद SIT जांच शुरू

लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने 15 लोगों की जान ले ली। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे के समय इमारत में मौजूद कई लोग बाहर निकलने का रास्ता नहीं खोज सके और अंदर ही फंस गए।

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि इमारत के कार्यालय का मुख्य गेट थंब इम्प्रेशन सिस्टम से संचालित होता था। आग लगने के दौरान बिजली और तकनीकी सिस्टम के फेल होने से गेट ऑटोमैटिक लॉक हो गया, जिसके कारण कई लोग बाहर नहीं निकल सके।

बताया जा रहा है कि यह इमारत वीरेंद्र शुक्ला के नाम पर दर्ज है। साथ ही यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि वर्ष 2014 में भवन के रेजिडेंशियल नक्शे को बदलकर उसे कमर्शियल उपयोग के लिए स्वीकृति दी गई थी। इसको लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सरकार ने दो सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जिसमें आईएएस अधिकारी अमृत अभिजात और आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार को शामिल किया गया है।

SIT को सात दिनों के भीतर सुरक्षा मानकों, प्रशासनिक लापरवाही और हादसे के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है तथा प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·