Latest News Lifestyle
Instagram का नया फीचर, अब मनचाहे तरीके से सजाएं प्रोफाइल

इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए "Reorder Your Grid" नाम का नया फीचर जारी किया है। इस फीचर की मदद से अब यूजर्स अपनी प्रोफाइल ग्रिड पर दिखने वाली पोस्ट्स को अपनी पसंद के अनुसार व्यवस्थित कर सकेंगे।

यह फीचर खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, बिजनेस अकाउंट्स और उन लोगों के लिए उपयोगी है जो अपनी प्रोफाइल को अधिक आकर्षक और प्रोफेशनल बनाना चाहते हैं।

इंस्टाग्राम प्रमुख Adam Mosseri ने फीचर की पुष्टि करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य यूजर्स को उनकी प्रोफाइल पर दिखने वाले कंटेंट पर अधिक नियंत्रण देना है।

ऐसे करें इस्तेमाल:

  1.  सबसे पहले अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल खोलें।
  2.  किसी भी पोस्ट को कुछ सेकंड तक दबाकर रखें।
  3.  "Reorder Grid" विकल्प चुनें।
  4.  पोस्ट को ड्रैग करके मनचाही जगह पर रखें।
  5.  बदलाव सेव करें।

बदलाव सेव होते ही नया लेआउट सभी प्रोफाइल विजिटर्स को दिखाई देगा। हालांकि पोस्ट की तारीख, कैप्शन, लाइक्स और कमेंट्स में कोई बदलाव नहीं होगा। यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है।
 

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·