Latest News Lifestyle
लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

बिहार सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के कई सदस्यों की सुरक्षा में बदलाव करने का फैसला लिया है। गृह विभाग की बैठक के बाद नई व्यवस्था लागू की गई है।

नई व्यवस्था के तहत लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को दी जा रही जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा समाप्त कर दी गई है। हालांकि दोनों नेताओं को बिहार पुलिस की ओर से विशेष सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती रहेगी।

लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में भी कटौती की गई है। पहले उन्हें जो उच्च सुरक्षा श्रेणी प्राप्त थी, उसमें बदलाव करते हुए अब सीमित सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें पहले की तरह वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी। उनकी पत्नी राजश्री यादव और राज्यसभा सांसद मीसा भारती की सुरक्षा व्यवस्था भी यथावत रखी गई है।

सरकारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न नेताओं के लिए बॉडीगार्ड, हाउस गार्ड, एस्कॉर्ट टीम, पायलट वाहन और अन्य सुरक्षा संसाधनों की संख्या नई समीक्षा के आधार पर निर्धारित की गई है।

राज्य सरकार का कहना है कि यह फैसला नियमित सुरक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत लिया गया है। इस निर्णय के बाद राज्य की राजनीति में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

News Image

आपत्तिजनक पोस्ट मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य संवैधानिक पदों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से संबंधित पोस्ट हटाने और अकाउंट धारकों की जानकारी मांगी है।
BY Shirin ·
News Image

भरत तिवारी मामला: परिवार के आरोपों से बढ़ा सियासी विवाद

  • भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के मामले ने एक बार फिर राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। परिवार ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर न्याय का भरोसा देने के बाद चुनाव प्रचार का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, जन सुराज ने सभी आरोपों को निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है।
BY Shirin ·