Latest News Lifestyle
थाईलैंड से ओजी गांजा लाकर NCR में बेचता था गिरोह

ग्रेटर नोएडा में एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और नॉलेज पार्क पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ओजी गांजा की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 किलो 650 ग्राम ओजी गांजा और 4 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य थाईलैंड से मादक पदार्थ मंगाकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचते थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने परी चौक के पास घेराबंदी कर एक स्कॉर्पियो वाहन को रोका और उसमें सवार चार लोगों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रणय पुष्प निवासी पटना, युवराज चौधरी, शशांक शाही और रोहन चौधरी निवासी गोरखपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान वाहन में रखे बैग से प्लास्टिक के आठ सीलबंद पैकेट बरामद हुए, जिनमें ओजी गांजा मिला।

पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी प्रणय पुष्प ने ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी विश्वविद्यालय से बीबीए की पढ़ाई की है। उसने बताया कि पढ़ाई के दौरान अतिरिक्त खर्च पूरे करने के लिए वह गांजा बेचने के धंधे में शामिल हुआ था। इसी दौरान उसकी मुलाकात युवराज और शशांक से हुई।

जांच में पता चला कि शशांक के परिवार के कुछ सदस्य थाईलैंड में रहते हैं और वहीं से ओजी गांजा भारत लाया जाता था। इसके बाद प्रणय इस मादक पदार्थ को दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो और थार वाहन, चार मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और डेबिट कार्ड भी बरामद किए हैं।

एएनटीएफ अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·