Latest News Lifestyle
झज्जर एनकाउंटर में विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी ढेर, STF इंस्पेक्टर घायल

झज्जर: हरियाणा के झज्जर जिले में चर्चित विजय सैनी हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार देर शाम दुजाना नहर के पास स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के करीबी सहयोगी इन्द्रपाल की मौत हो गई, जबकि STF इंस्पेक्टर राकेश गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, कसरैटी गांव निवासी इन्द्रपाल विजय सैनी हत्याकांड में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। रविवार को एसटीएफ को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध आरोपी दुजाना नहर क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर टीम ने इलाके की घेराबंदी की।

पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ के दौरान इन्द्रपाल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस दौरान STF इंस्पेक्टर राकेश भी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें तुरंत झज्जर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री अस्पताल पहुंचीं और घायल अधिकारी का हालचाल जाना। उन्होंने मामले की विस्तृत जानकारी भी ली।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन्द्रपाल की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इससे पहले उसकी गर्लफ्रेंड सहित कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी थी, जिससे जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले थे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दुजाना गांव के खेतों में विजय सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और आरोपी फरार हो गए थे।

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सकता है।
 

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·