Latest News Lifestyle
मेसी की हैट्रिक से अर्जेंटीना की धमाकेदार शुरुआत, अल्जीरिया को 3-0 से हराया

कैनसस सिटी। मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में अल्जीरिया को 3-0 से हराकर खिताब बचाने के अभियान की शानदार शुरुआत की। जीत के हीरो कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने अपने करियर की पहली विश्व कप हैट्रिक दर्ज की।

38 वर्षीय मेसी ने रिकॉर्ड छठे विश्व कप में उतरते हुए शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। आठवें मिनट में उनका गोल ऑफसाइड करार दिया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाकर अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी।

दूसरा गोल मेसी ने 60वें मिनट में एलेक्सिस मैक एलिस्टर के शॉट पर मिले रिबाउंड को नेट में पहुंचाकर किया। इसके बाद 76वें मिनट में बॉक्स के बाहर से जोरदार शॉट लगाकर उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की और स्टेडियम में मौजूद हजारों प्रशंसकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस गोल के साथ मेसी विश्व कप इतिहास में 16 गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में जर्मनी के दिग्गज स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज़े की बराबरी पर पहुंच गए। हैट्रिक पूरी करने के तीन मिनट बाद उन्हें आराम देने के लिए मैदान से बाहर बुलाया गया, जहां दर्शकों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया।

अल्जीरिया ने भी शुरुआती मिनटों में गोल किया था, लेकिन वह ऑफसाइड के कारण रद्द हो गया। इसके बाद टीम अर्जेंटीना की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेदने में नाकाम रही।

मेसी का यह अंतरराष्ट्रीय करियर का 200वां मैच भी था। अर्जेंटीना अब अपने अगले मुकाबले में ऑस्ट्रिया का सामना करेगी।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·