Latest News Lifestyle
AC ने नही दी ठंडी हवा कस्टमर पहुँचा कोर्ट! जाने पूरा मामला

पूर्वी दिल्ली: पूर्वी जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एक अहम फैसले में फुजित्सु जनरल इंडिया कंपनी को उपभोक्ता को एसी की पूरी कीमत लौटाने का आदेश दिया है। आयोग ने कंपनी को सेवा में कमी का दोषी ठहराया और 25 हजार रुपये मुआवजा और दस हजार मुकदमे का खर्च भी देने के भी आदेश दिए।

शिकायत के अनुसार, वैभव सिंह ने 17 फरवरी 2025 को अधिकृत डीलर से 1.14 लाख रुपये में तीन टन का स्प्लिट एसी खरीदा था। इंस्टालेशन के दौरान कंपनी ने बताया कि एसी को सामान्य दीवार पर नहीं लगाया जा सकता, जिसके चलते उपभोक्ता को अलग स्टैंड पर लगाने के लिए लगभग रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़े। मौसम ठंडा होने के कारण शुरुआत में एसी की जांच नहीं हो सकी।

11 मई 2025 को पहली बार इस्तेमाल करने पर एसी पर्याप्त कूलिंग देने में विफल रहा। इसके बाद 18 से 21 मई के बीच उपभोक्ता ने कंपनी को कई बार शिकायत की। 18 मई को 5 और 19 मई को 11 बार काल की गईं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

सुनवाई के दौरान आयोग ने पाया कि एसी अपने मूल उद्देश्य यानी कूलिंग में ही विफल रहा। कई बार सर्विस के बावजूद कंपनी समस्या दूर नहीं कर सकी, जो सेवा में कमी को दर्शाता है। आयोग ने कंपनी को 1.14 लाख रुपये की पूरी राशि लौटाने का निर्देश दिया। साथ ही, मानसिक परेशानी और असुविधा के लिए 25 हजार रुपये मुआवजा और दस हजार रुपये मुकदमे का खर्च देने का भी आदेश दिया।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·