Latest News Lifestyle
24 घंटे में अमेरिका-ईरान शांति समझौता! शहबाज शरीफ का बड़ा दावा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच बहुप्रतीक्षित शांति समझौता अगले 24 घंटे के भीतर फाइनल हो सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच वार्ता निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है और समझौते के बाद पाकिस्तान भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से इस प्रक्रिया में शामिल होगा।

शरीफ ने अमेरिका और ईरान दोनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता की मजबूत नींव रख सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समझौते के बाद अगले सप्ताह तकनीकी स्तर की बातचीत भी शुरू होगी।

रिपोर्टों के अनुसार, प्रस्तावित समझौते का पहला चरण संघर्ष विराम और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने पर केंद्रित होगा। इसके बाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम और संवर्धित यूरेनियम भंडार जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

अगर यह समझौता सफल होता है तो इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को राहत मिलेगी और मध्य पूर्व में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है।
 

News Image

12 घंटे में चमका जंतर-मंतर, हटे 60 टन कचरे के निशान

  • जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के समाप्त होने के बाद नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने रिकॉर्ड 12 घंटे के भीतर व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान 60 मीट्रिक टन से अधिक कचरा हटाया गया, सड़कों की धुलाई की गई, दीवारों पर लिखे गए नारों को मिटाया गया और क्षतिग्रस्त सार्वजनिक संपत्तियों की मरम्मत की गई।
BY Shirin ·