Latest News Lifestyle
नूरपुर में दर्दनाक हादसा, बारिश के बाद बढ़े जलस्तर ने ली मासूम की जान

जसूर/नूरपुर: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र में सोमवार को मूसलाधार बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। पंचायत भलून के क्यारी गांव में जब्बर खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ने से साढ़े चार वर्षीय मासूम बह गया, जिसकी बाद में मौत हो गई।

मृतक की पहचान आविद खान पुत्र बिल्ला दीन निवासी क्यारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार खड्ड के समीप अस्थायी डेरा लगाकर पशुपालन का कार्य करता है। सोमवार दोपहर क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण जब्बर खड्ड में अचानक तेज बहाव आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आविद खड्ड किनारे खेल रहा था, तभी बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव की चपेट में आकर वह बह गया। घटना के बाद परिजनों ने बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए NDRF की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया और कई घंटों की मशक्कत के बाद मासूम का शव नजदीकी क्षेत्र से बरामद कर लिया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने की मांग की है।

पंचायत उपप्रधान खुशहाल सिंह ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की गुहार लगाई है। वहीं, एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और खड्डों के आसपास जाने से बचने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·