Latest News Lifestyle
पेड़ से बांधकर युवक की पिटाई, गर्भवती पत्नी को भी नहीं बख्शा

भुवनेश्वर। ओडिशा के मयूरभंज जिले से भीड़ हिंसा की एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक को कथित तौर पर पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया, जबकि उसे बचाने पहुंची उसकी आठ माह की गर्भवती पत्नी को भी भीड़ ने नहीं छोड़ा।

जानकारी के अनुसार, कप्तीपदा थाना क्षेत्र के बाघियागड़ी गांव निवासी सिपुन मलिक अपने घर पर मौजूद थे। आरोप है कि 30 से अधिक लोग उनके घर पहुंचे और उन्हें जबरन बाहर निकालकर एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब सिपुन की गर्भवती पत्नी अपने पति को बचाने के लिए आगे आई तो भीड़ ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सिपुन राज्य के बाहर काम करते हैं और गांव के कुछ युवक भी उनके साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में सभी लोग रज पर्व के मौके पर गांव लौटे थे। इसी दौरान पुराने आर्थिक लेन-देन को लेकर विवाद बढ़ गया, जो हिंसा में बदल गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपती को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। दोनों का इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·