Latest News Lifestyle
नालंदा में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या, राजगीर में तनाव

नालंदा/राजगीर:  बिहार के नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात मॉब लिंचिंग की एक दर्दनाक घटना सामने आई।

चोरी के शक में उग्र भीड़ ने दो युवकों को पकड़कर बेरहमी से पीट दिया, जिससे इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर निवासी 24 वर्षीय पिंटू पासवान और 18 वर्षीय श्रवण पासवान के रूप में हुई है।

घटना राजगीर के झुनकिया बाबा मंदिर के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने चोरी के संदेह में दोनों युवकों को पकड़ लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

सूचना मिलने पर राजगीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर मॉब लिंचिंग और कानून को हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·