Latest News Lifestyle
फ्रूटी के कार्टन में छिपी थी शराब, सीतामढ़ी में 3576 लीटर विदेशी शराब बरामद

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में शराब तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां तस्करों ने विदेशी शराब की बड़ी खेप को फ्रूटी जूस के कार्टनों के नीचे बने गुप्त तहखाने में छिपाकर रखा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक से 3576 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

घटना बोखड़ा थाना क्षेत्र के बुधनगरा पुरानी बाजार और मुजफ्फरपुर जिले की औराई सीमा से सटे पुल के पास की है। गुरुवार शाम संदिग्ध हालत में खड़े एक ट्रक को देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ। चालक और अन्य लोग मौके पर नहीं थे, जिसके बाद लोग ट्रक के पास पहुंच गए।

प्रारंभिक तौर पर लोगों को लगा कि ट्रक में शराब भरी हुई है। इसके बाद कई लोग कार्टन उठाकर ले जाने लगे। बाद में पता चला कि वे शराब नहीं बल्कि फ्रूटी जूस के कार्टन थे। बताया जा रहा है कि करीब 20 कार्टन जूस लोगों द्वारा ले जाए गए।

सूचना मिलने के करीब 15 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान पता चला कि ट्रक में ऊपर-ऊपर फ्रूटी जूस के कार्टन रखे गए थे, जबकि नीचे बने विशेष तहखाने में विदेशी शराब छिपाई गई थी।

बोखड़ा थाना प्रभारी ललन कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक से 100 कार्टन फ्रूटी जूस और 3576 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। वहीं करीब 200 कार्टन जूस क्षतिग्रस्त पाए गए।

पुलिस अब वीडियो फुटेज के आधार पर उन लोगों की पहचान कर रही है जो ट्रक से सामान लेकर भागे थे। मामले में ट्रक मालिक, चालक और तस्करी में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·