Latest News Lifestyle
यूपी बनेगा गारमेंट और टेक्सटाइल उद्योग का नया केंद्र

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को देश का प्रमुख टेक्सटाइल और अपैरल विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। संत कबीर टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क योजना के तहत प्रदेश के पांच प्रमुख जिलों में अत्याधुनिक टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जाएंगे।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 326 एकड़ से अधिक भूमि चिह्नित की गई है और भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल चुकी है। सरकार का लक्ष्य बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करना और युवाओं के लिए हजारों नए रोजगार अवसर पैदा करना है।

यह पार्क वाराणसी, अमरोहा, बरेली, बिजनौर और संत कबीर नगर में स्थापित किए जाएंगे। वाराणसी में 75 एकड़ क्षेत्र में विशेष अपैरल क्लस्टर विकसित किया जाएगा, जबकि अन्य जिलों में भी आधुनिक औद्योगिक सुविधाओं के साथ टेक्सटाइल उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा।

परियोजना के लिए प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट, सड़क संपर्क, विद्युत आपूर्ति और अन्य आधारभूत ढांचे की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। वाराणसी परियोजना के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत की जा चुकी है, जबकि अन्य चार पार्कों की रिपोर्ट अंतिम चरण में है।

सरकार इन पार्कों को वैश्विक पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप विकसित करने पर विशेष ध्यान दे रही है। पर्यावरणीय स्वीकृतियों और अन्य आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

सरकार का मानना है कि यह परियोजना राज्य के कपड़ा निर्यात को बढ़ावा देगी, औद्योगिक विकास को गति देगी और बुनकरों, कारीगरों तथा युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगी। साथ ही यह योजना उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को मजबूत आधार प्रदान करेगी।

News Image

आपत्तिजनक पोस्ट मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य संवैधानिक पदों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से संबंधित पोस्ट हटाने और अकाउंट धारकों की जानकारी मांगी है।
BY Shirin ·
News Image

भरत तिवारी मामला: परिवार के आरोपों से बढ़ा सियासी विवाद

  • भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के मामले ने एक बार फिर राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। परिवार ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर न्याय का भरोसा देने के बाद चुनाव प्रचार का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, जन सुराज ने सभी आरोपों को निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है।
BY Shirin ·