Latest News Lifestyle
लॉकअप 2 में राम, शिवांगी और पामेला की एंट्री

एकता कपूर का चर्चित रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। इस बार शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा और 27 जून से हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगा।

मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मेकर्स ने शो के पहले तीन आधिकारिक कंटेस्टेंट्स के नामों का ऐलान किया। इस सूची में अभिनेता राम कपूर, टीवी स्टार शिवांगी जोशी और पामेला सेरेना शामिल हैं।

राम कपूर का नाम सामने आने के बाद फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है, क्योंकि उन्हें पहली बार इस तरह के रियलिटी शो में देखा जाएगा। वहीं, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से लोकप्रिय हुईं शिवांगी जोशी भी इस बार शो में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करेंगी।

पामेला सेरेना भी शो का हिस्सा बनेंगी और उनसे ग्लैमर व मनोरंजन का तड़का लगाने की उम्मीद की जा रही है।

इस बार शो में कंगना रनौत की जगह फराह खान और रितेश देशमुख ‘जेलर’ की भूमिका निभाते नजर आएंगे। दोनों कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग चुनौतियों और परिस्थितियों का सामना कराएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और अभिनेता धीरज धूपर भी शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इसके अलावा असीम रियाज, शिल्पा शिंदे, रश्मि देसाई, पुनीत सुपरस्टार, अर्चना गौतम, उर्वशी ढोलकिया, कुशा कपिला और हर्षद चोपड़ा जैसे नामों की भी चर्चा जोरों पर है।

गौरतलब है कि ‘लॉकअप’ के पहले सीजन का खिताब मुनव्वर फारूकी ने जीता था। अब दर्शकों की नजरें दूसरे सीजन पर टिकी हैं कि इस बार कौन सा सितारा सबसे मजबूत खिलाड़ी साबित होगा।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·