Latest News Lifestyle
देवरिया के मंदिर में चढ़ावे को लेकर खूनी बवाल, बुजुर्ग पुजारी पर बरसीं लाठियां: 6 गिरफ्तार

देवरिया:  उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के प्रसिद्ध बाबा महेंद्रनाथ शिव मंदिर में चढ़ावे और पूजा-पाठ के अधिकार को लेकर पुजारियों के दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित मंदिर परिसर का है, जहां शनिवार को दानपेटी और चढ़ावे के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और फिर लाठी-डंडे चलने लगे। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक बुजुर्ग पुजारी को लाठियों से बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद एक पक्ष के लोगों ने बुजुर्ग पुजारी पर हमला कर दिया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सत्येंद्र राय ने बताया कि 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
 

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·