Latest News Lifestyle
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी ? क्या आप भी शामिल होना चाहेंगे इसमें ?

सबसे पहले हम ये जानेंगे कॉकरोच शब्द आया कहां से ?15 मई को एक सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने देश के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोचों से की । बेरोजगार युवाओं की बात करता हुए उन्होंने कहा इन्हीं में से कुछ लोग मीडिया , सोशल मीडिया , आरटीआई एक्टिविस्ट बन जाते हैं और फिर प्रशासन पर हमला करना शुरु कर देते हैं।  CJI ने सुनवाई के दौरान वकालत की फर्जी डिग्रियों पर चिंता जताई। इस सुनवाई के बाद बवाल शुरु हो गया। कोर्टरुम के बाहर आने के बाद इस बयान ने युवाओं के बीच हलचल पैदा कर दी ।

CJI की टिप्पणी के बाद अभिजीत दीपके ने मीडिया x पर लोगों से कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होने के लिए आग्रह किया। बात साफ की जाए तो यह कोई पार्टी नहीं थी बल्कि CJI की टिप्पणी पर करारा व्यंग्य था।  देखते ही देखते जब इस मामले ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरु कर दिया, तब CJI को अपनी बात स्पष्ट करने के लिए दुबारा बयान दिया उन्होंने कहा उनकी मौखिक टिप्पणी को गलत तरीके से जनता के समक्ष पेश किया गया है। उनहोंने सफाई देते हुए कहा उनकी मौखिक टिप्पणी फर्जी डिग्रियों का इस्तेमाल कर कानून और मीडिया जैसे पेशे में शामिल होने वाले लोगों के लिए थी, न की बेरोजगार युवाओं के लिए। फिर भी इस बयान ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। 

पार्टी की टेगलाइन - आलसी और बेरोजगार की आवाज  
कॉकरोज जनता पार्टी में शामिल होने की योग्यता है बेरोजगारी , आलस पन, ऑनलाइन रहने की लत और आखिर है व्यवस्थित रुप से भड़ास निकालने की क्षमता । अगर आप में भी ये योग्यता है तो आप भी इस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। कॉकरोच जनता पार्टी बनने वाले अभिजीत अमेरिका से पब्लिक रिलेशन की मास्टर डिग्री कर रहे हैं। अभिजीत का कहना था कि कॉकरोच जनता पार्टी मुख्य न्यायाधीश की उस बयान के खिलाफ युवाओं की असहमति है जिसमें उनकी तुलना कॉकरोचों से की। अभिजीत ने कहा की अगर युवाओं को अपनी बात पहुचने के लिए कॉकरोच बनना पड़े तो युवा कॉकरोच बनना स्वीकार करता है। आखिर में साफ बताया दिया जाए तो यह कोई पार्टी नहीं एक गहरा व्यंग्य है।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·