Latest News Lifestyle
फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी में रॉयल एनफील्ड 350cc मोटरसाइकिलें अब ऑनलाइन उपलब्ध

नई दिल्ली: रॉयल एनफील्ड ने डिजिटल युग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फ्लिपकार्ट के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत कंपनी की पूरी 350cc मोटरसाइकिल रेंज को 22 सितंबर 2025 से फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें बुलेट 350, क्लासिक 350, हंटर 350, गोअन क्लासिक 350 और नया मेटियोर 350 शामिल हैं।

 
इस पहल की शुरुआत पांच प्रमुख शहरों - बेंगलुरु, गुरुग्राम, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई से होगी। कंपनी की ओर से बताया गया है कि बाइक की डिलीवरी से लेकर आफ्टर-सेल्स सर्विस तक की पूरी प्रक्रिया ग्राहक के पसंदीदा अधिकृत डीलर द्वारा संभाली जाएगी, जिससे ग्राहकों को शोरूम जैसी विश्वसनीय सेवा मिलेगी।
 
रॉयल एनफील्ड के CEO बी. गोविंदराजन ने कहा कि फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी हमें उन डिजिटल-प्राथमिक ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर देती है जो खरीदारी के लिए सरल और सुविधाजनक रास्ता चाहते हैं। इस माध्यम से ग्राहक घर बैठे अपनी मनपसंद बाइक खरीद सकते हैं और नए GST रिफॉर्म्स के तहत छूट का लाभ भी उठा सकते हैं।
 
यह कदम विशेष रूप से युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जो ऑनलाइन शॉपिंग को प्राथमिकता देते हैं। फ्लिपकार्ट के माध्यम से बाइक उपलब्ध कराने से अब बाइक खरीदना और भी सुलभ और आसान हो जाएगा।
News Image

12 घंटे में चमका जंतर-मंतर, हटे 60 टन कचरे के निशान

  • जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के समाप्त होने के बाद नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने रिकॉर्ड 12 घंटे के भीतर व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान 60 मीट्रिक टन से अधिक कचरा हटाया गया, सड़कों की धुलाई की गई, दीवारों पर लिखे गए नारों को मिटाया गया और क्षतिग्रस्त सार्वजनिक संपत्तियों की मरम्मत की गई।
BY Shirin ·