Latest News Lifestyle
CBSE बोर्ड परीक्षा 2026: पहली बार क्लास 10 के लिए दो बार होगा एग्जाम, शेड्यूल जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 के लिए 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का पूरा टाइमटेबल जारी कर दिया है। 2026 से बड़ा बदलाव करते हुए बोर्ड ने 'दो बोर्ड परीक्षा' प्रणाली लागू की है। Exam 1 का आयोजन फरवरी-मार्च में होगा, जबकि Exam 2 मई-जून में होगी। CBSE ने यह कदम छात्रों के शैक्षिक दबाव को कम करने और एक ही शैक्षणिक सत्र में दो मौके देने के लिए उठाया है।

 
इस बार करीब 45 लाख छात्र क्लास 10 और 12 बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे और कुल 204 विषयों में परीक्षा दी जाएगी। नया शेड्यूल तय समय से लगभग 5 महीने पहले—यानी 146 दिन पहले जारी किया गया है। 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक चलेगी। जिन छात्रों के पहले एग्जाम में उम्मीद अनुसार नंबर नहीं आएंगे, उन्हें मई-जून में दोबारा मौका मिलेगा। इससे छात्रों को एक पूरा साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
News Image

आपत्तिजनक पोस्ट मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य संवैधानिक पदों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से संबंधित पोस्ट हटाने और अकाउंट धारकों की जानकारी मांगी है।
BY Shirin ·
News Image

भरत तिवारी मामला: परिवार के आरोपों से बढ़ा सियासी विवाद

  • भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के मामले ने एक बार फिर राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। परिवार ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर न्याय का भरोसा देने के बाद चुनाव प्रचार का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, जन सुराज ने सभी आरोपों को निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है।
BY Shirin ·