Latest News Lifestyle
माल कमा रहे विधायक जी, एक काम नहीं किया! जनता ने अशोक चौधरी को दिया फेल का रिपोर्ट कार्ड

मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र में जनता अपने विधायक अशोक चौधरी की गैरमौजूदगी और काम न करने से बेहद नाराज़ है। लोकल 18 की टीम ने जब जनता से बात की तो कई लोग उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद से विधायक जी क्षेत्र में दिखाई नहीं देते। सिहो चौक के मोहम्मद हसन ने कहा, "विधायक जी तो चुनाव के बाद गायब ही हो गए, हमें उनका हाल ही तक पता नहीं चला।"

 
मदन कुमार ठाकुर ने तो यहाँ तक कहा कि "विधायक बस अपना माल कमा रहे हैं, कोई काम नहीं किया।" जनता का कहना है कि चुनाव में वोट इसलिए दिया कि विधायक क्षेत्र में सक्रिय रहेगा, पर इसका उल्टा हुआ और चुनाव के बाद विधायक बिल्कुल गायब रहे।
 
सकरा विधानसभा सीट से वर्तमान में जदयू के अशोक कुमार चौधरी विधायक हैं। 2020 में उन्होंने कांग्रेस के उमेश कुमार राम को महज 1537 वोट के अंतर से परास्त किया था। लेकिन जीत के बाद क्षेत्र में उनका प्रभाव और सक्रियता काफी कम नजर आई।
 
यह निराशा इस क्षेत्र में चुनावी माहौल को भी प्रभावित कर रही है, जहां लोग अब विधायक के अगले कार्यकाल की संभावना को लेकर संदेह में हैं। जनता का कहना है कि विधायक को अपनी उपस्थिति बढ़ानी होगी और क्षेत्र के विकास के कामों में तेजी लानी होगी नहीं तो अगला चुनाव उनके लिए कठिन साबित हो सकता है।
News Image

हाथरस से होगी बसपा के चुनावी अभियान की शुरुआत, मैदान में उतरेंगे आकाश आनंद

  • हाथरस से होगी बसपा के चुनावी अभियान की शुरुआत, मैदान में उतरेंगे आकाश आनंद
BY Himanshu Dubey ·
News Image

लखनऊ: सीएम योगी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा, त्योहारों और NEET परीक्षा को लेकर दिए अहम निर्देश

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
BY Himanshu Dubey ·