Latest News Lifestyle
हाथरस से होगी बसपा के चुनावी अभियान की शुरुआत, मैदान में उतरेंगे आकाश आनंद

 

लखनऊ/हाथरस। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपने चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत 10 अगस्त को हाथरस जिले की सादाबाद विधानसभा से करेगी। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

बसपा नेतृत्व का मानना है कि इस अभियान के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि आकाश आनंद प्रदेश के सभी 75 जिलों में जनसभाएं और कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, सादाबाद की जनसभा के दौरान बसपा सादाबाद विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार के नाम का भी ऐलान कर सकती है। चर्चा है कि अविन शर्मा को प्रत्याशी बनाया जा सकता है, हालांकि पार्टी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बसपा ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और जनसंपर्क अभियान के जरिए अपने जनाधार को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। हाथरस से शुरू होने वाला यह अभियान बसपा के ‘मिशन 2027’ का पहला बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम माना जा रहा है।

News Image

उत्तर प्रदेश: एससी-एसटी एक्ट के मामलों को लेकर जनवरी-अप्रैल 2026 की रिपोर्ट जारी, 4,741 मामले दर्ज

  • पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि दर्ज मामलों की जांच विभिन्न जिलों में तेजी से की जा रही है और कई मामलों में चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया भी चल रही है। प्रशासन का कहना है
BY Himanshu Dubey ·
News Image

लखनऊ: सीएम योगी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा, त्योहारों और NEET परीक्षा को लेकर दिए अहम निर्देश

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
BY Himanshu Dubey ·