Latest News Lifestyle
सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष पद की रेस तेज

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जिला परिषद चुनाव के नतीजे आने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। 17 वार्डों में से 13 सीटों पर जीत दर्ज कर भारतीय जनता पार्टी ने जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।

इस बार जिला परिषद अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में भाजपा की दो निर्वाचित महिला सदस्य सरोज बाला और शिवानी कुमारी अध्यक्ष पद की प्रमुख दावेदार मानी जा रही हैं।

सरोज बाला ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नेरी कोटली वार्ड से जीत दर्ज की है, जबकि शिवानी कुमारी श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के ददाहू वार्ड से विजयी हुई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी नेतृत्व इन दोनों में से किसी एक को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप सकता है।

उपाध्यक्ष पद को लेकर भी कई तरह के राजनीतिक समीकरण सामने आ रहे हैं। यदि शिवानी कुमारी को अध्यक्ष बनाया जाता है तो सराहां वार्ड से विजयी भाजपा नेता बलदेव सिंह भंडारी उपाध्यक्ष पद के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

वहीं यदि सरोज बाला को अध्यक्ष चुना जाता है तो उपाध्यक्ष पद शिलाई या नाहन क्षेत्र के किसी प्रतिनिधि को मिल सकता है। ऐसे में महिला नेतृत्व को प्राथमिकता देने की संभावना भी जताई जा रही है।

जिला परिषद के कुल 17 वार्डों में भाजपा ने 13 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस को 3 सीटें मिली हैं जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई है।

अब सभी की नजरें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के फैसले पर टिकी हैं, जिनके अंतिम निर्णय के बाद जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों पर मुहर लगेगी।

News Image

टीएमसी की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा

  • बंगाली अभिनेत्री और टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया।
BY ROSHANI MANDAL ·