Latest News Lifestyle
OG Movie Review: पवन कल्याण की शानदार वापसी, इमरान हाशमी का दमदार डेब्यू, बॉक्स ऑफिस पर गदर

पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘OG’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। डायरेक्टर सुजीत की इस एक्शन ड्रामा फिल्म के लिए दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। बहुत सारे थिएटरों में फिल्म की मॉर्निंग शो हाउसफुल रहे, फैंस ने पवन कल्याण की स्टाइल में जमकर जश्न मनाया—ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी और कटआउट्स के साथ। OG के मुकाबले में इमरान हाशमी ने भी अपने तेलुगु डेब्यू में शानदार अभिनय किया है, जिसे दर्शक खूब सराह रहे हैं।

 
फिल्म में पवन कल्याण का एंट्री सीन और बैकग्राउंड म्यूजिक सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर कई फैंस ने Prabhas के कैमियो न होने पर थोड़ा अफसोस भी जताया, क्योंकि पहले ऐसी अफवाहें थी। कई दर्शकों ने OG को 'मेगा कमबैक' बताया और इसे बेहद व्यक्तिगत महसूस किया, साथ ही कई प्रशंसकों की आंखों में खुशी के आंसू भी देखे गए।
 
वहीं, पॉपुलर एक्टर नानी ने फिल्म को 'ORIGINAL GIANT BLOCKBUSTER' बताया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, OG ने प्री-रिलीज टिकट बिक्री में 75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब 100 करोड़ की ओर बढ़ रही है। OG का बॉक्स ऑफिस पर ये ओपनिंग पवन कल्याण के करियर में अब तक की सबसे बड़ी साबित हो रही है।
 
News Image

सलमान-संजय पर सवाल सुन भड़के रितेश देशमुख

  • लॉकअप सीजन 2 के लॉन्च इवेंट में सलमान खान और संजय दत्त को लेकर पूछे गए सवाल पर रितेश देशमुख नाराज हो गए और रिपोर्टर को तीखा जवाब दिया।
BY Saba Parveen ·