Latest News Lifestyle
मैं वापस आऊंगा कलेक्शन: रविवार को दिलजीत की फिल्म का जबरदस्त कमबैक

दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना स्टारर फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने दूसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी की है। शुरुआती दिनों में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही फिल्म ने शनिवार और रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए कारोबार में बड़ा उछाल दर्ज किया।

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन शनिवार को 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दसवें दिन रविवार को कमाई में और बढ़ोतरी दर्ज हुई और फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन अपने नाम किया।

फिल्म का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 29 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 40.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इसमें 11.75 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन शामिल है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
डे 10 कलेक्शन: ₹5.75 करोड़

नेट इंडिया कलेक्शन: ₹24.25 करोड़

ग्रॉस India कलेक्शन: ₹29 करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹40.75 करोड़

ओवरसीज कलेक्शन: ₹11.75 करोड़

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी 'मैं वापस आऊंगा' 1947 के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक पीरियड ड्रामा है। फिल्म एक बुज़ुर्ग व्यक्ति की अधूरी प्रेम कहानी और उसके जीवनभर किए गए इंतजार को दर्शाती है।

फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना के अलावा बनिता संधू, रजत कपूर, संजय सूरी, अंजना सुखानी और दानिश पंडोर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। 12 जून को रिलीज हुई यह फिल्म अब अपने मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के दम पर बॉक्स ऑफिस पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
 

News Image

47 साल बाद भी 'पल्लो लटके' का जादू बरकरार, रील्स पर छाया गीत

  • राजस्थानी लोकगीत से प्रेरित फिल्म नौकर का सुपरहिट गीत "पल्लो लटके" आज भी सोशल मीडिया पर लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। जया बच्चन, संजीव कुमार, किशोर कुमार और आशा भोसले की जुगलबंदी ने इस गीत को सदाबहार बना दिया।
BY ROSHANI MANDAL ·
News Image

मैं वापस आऊंगा कलेक्शन: रविवार को दिलजीत की फिल्म का जबरदस्त कमबैक

  • 'मैं वापस आऊंगा' ने दूसरे वीकेंड में शानदार वापसी करते हुए रविवार को 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
BY Saba Parveen ·