Latest News Lifestyle
61 की उम्र में तीसरी शादी करेंगे आमिर खान, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 61 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने जा रहे हैं। आमिर ने पुष्टि की है कि दोनों 5 जुलाई को एक सादे और निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे।

आमिर खान ने बताया कि शादी उनके घर पर ही होगी, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। अभिनेता ने कहा कि वे इस खास मौके को बेहद निजी रखना चाहते हैं और किसी भव्य आयोजन की योजना नहीं है।

आमिर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि गौरी और उनका रिश्ता काफी मजबूत है और वह अपने दिल में खुद को पहले से ही उनका पति मानते हैं। उनके अनुसार, शादी उनके रिश्ते का स्वाभाविक अगला कदम है।

दिलचस्प बात यह है कि कुछ समय पहले आमिर ने कहा था कि गौरी के साथ खुश रहने के लिए शादी जरूरी नहीं है। हालांकि अब दोनों ने अपने रिश्ते को औपचारिक रूप देने का फैसला किया है।

आमिर खान ने पिछले वर्ष अपने 60वें जन्मदिन पर पहली बार गौरी स्प्रैट को सार्वजनिक रूप से दुनिया से परिचित कराया था। तब से दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए हैं और उनके रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा होती रही है।

यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता से 1986 में और किरण राव से 2005 में शादी की थी। दोनों रिश्तों के खत्म होने के बावजूद आमिर आज भी अपने पूर्व परिवारों के साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं।

अब 5 जुलाई को होने वाली यह शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक मानी जा रही है, जिस पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री की नजरें टिकी हुई हैं।

News Image

47 साल बाद भी 'पल्लो लटके' का जादू बरकरार, रील्स पर छाया गीत

  • राजस्थानी लोकगीत से प्रेरित फिल्म नौकर का सुपरहिट गीत "पल्लो लटके" आज भी सोशल मीडिया पर लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। जया बच्चन, संजीव कुमार, किशोर कुमार और आशा भोसले की जुगलबंदी ने इस गीत को सदाबहार बना दिया।
BY ROSHANI MANDAL ·
News Image

मैं वापस आऊंगा कलेक्शन: रविवार को दिलजीत की फिल्म का जबरदस्त कमबैक

  • 'मैं वापस आऊंगा' ने दूसरे वीकेंड में शानदार वापसी करते हुए रविवार को 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
BY Saba Parveen ·