Latest News Lifestyle
अल्फा ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार में छाईं आलिया भट्ट

मुंबई। यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म में आलिया भट्ट एक दमदार एजेंट के किरदार में नजर आ रही हैं, जो किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार है।

ट्रेलर की शुरुआत बॉबी देओल की आवाज से होती है, जहां वह आलिया के किरदार को ‘सीता’ कहकर संबोधित करते हैं। इसके बाद आलिया का वॉयसओवर सुनाई देता है, जिसमें वह एक ऐसी राजकुमारी की कहानी बताती हैं जो किसी के बचाने का इंतजार नहीं करती, बल्कि खुद अपनी लड़ाई लड़ती है।

फिल्म में शरवरी वाघ भी एक अहम भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर में दोनों के बीच शुरुआती तनाव दिखाई देता है, लेकिन बाद में वे एक साथ मिशन पर निकलती नजर आती हैं। अनिल कपूर भी फिल्म में एक प्रभावशाली किरदार में दिखाई दिए हैं।

ट्रेलर के आखिरी दृश्य ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अंत में दिखाई गई एक रहस्यमयी परछाई को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कबीर के किरदार में ऋतिक रोशन हो सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन, बड़े पैमाने के स्टंट और दमदार संवादों ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। रिलीज के बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
 

News Image

47 साल बाद भी 'पल्लो लटके' का जादू बरकरार, रील्स पर छाया गीत

  • राजस्थानी लोकगीत से प्रेरित फिल्म नौकर का सुपरहिट गीत "पल्लो लटके" आज भी सोशल मीडिया पर लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। जया बच्चन, संजीव कुमार, किशोर कुमार और आशा भोसले की जुगलबंदी ने इस गीत को सदाबहार बना दिया।
BY ROSHANI MANDAL ·
News Image

मैं वापस आऊंगा कलेक्शन: रविवार को दिलजीत की फिल्म का जबरदस्त कमबैक

  • 'मैं वापस आऊंगा' ने दूसरे वीकेंड में शानदार वापसी करते हुए रविवार को 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
BY Saba Parveen ·