Latest News Lifestyle
जैकलीन केस से जस्टिस मिश्रा ने खुद को अलग किया

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले से जुड़े एक अन्य प्रकरण में उनका बेटा वकील है, इसलिए निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया।

अब इस मामले की सुनवाई नई पीठ करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को 24 जून के लिए सूचीबद्ध किया है।

जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनके, सुकेश चंद्रशेखर, लीना पॉल और अन्य आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए के तहत आरोप तय करने का निर्देश दिया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का आरोप है कि सुकेश चंद्रशेखर ने 200 करोड़ रुपये की ठगी और जबरन वसूली की रकम का इस्तेमाल कई लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए किया। एजेंसी के अनुसार जैकलीन को करोड़ों रुपये के महंगे उपहार दिए गए थे। हालांकि अभिनेत्री लगातार सभी आरोपों से इनकार करती रही हैं।
 

News Image

47 साल बाद भी 'पल्लो लटके' का जादू बरकरार, रील्स पर छाया गीत

  • राजस्थानी लोकगीत से प्रेरित फिल्म नौकर का सुपरहिट गीत "पल्लो लटके" आज भी सोशल मीडिया पर लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। जया बच्चन, संजीव कुमार, किशोर कुमार और आशा भोसले की जुगलबंदी ने इस गीत को सदाबहार बना दिया।
BY ROSHANI MANDAL ·
News Image

मैं वापस आऊंगा कलेक्शन: रविवार को दिलजीत की फिल्म का जबरदस्त कमबैक

  • 'मैं वापस आऊंगा' ने दूसरे वीकेंड में शानदार वापसी करते हुए रविवार को 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
BY Saba Parveen ·