Latest News Lifestyle
पप्पू यादव हमले के आरोपी सुमित को निजी मुचलके पर रिहाई, जांच जारी

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कथित हमले की कोशिश के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपी सुमित को दिल्ली पुलिस ने निजी मुचलके (Personal Bond) पर रिहा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी खत्म नहीं हुई है और जरूरत पड़ने पर आरोपी को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
घटना 2 अगस्त को हुई थी, जब पप्पू यादव अपने आवास पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। आरोप है कि सुमित नाम का युवक उनसे मिलने के बहाने अंदर पहुंचा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पहले हंगामा हुआ, फिर चप्पल फेंके जाने और उसके बाद चाकू निकालकर हमला करने की कोशिश का आरोप लगा। मौके पर मौजूद समर्थकों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी सुमित गाजियाबाद में स्क्रैप का काम करता है। पुलिस के अनुसार वह अपने साथी हैप्पी के साथ दिल्ली आया था और कथित तौर पर गूगल पर सर्च कर पप्पू यादव के आवास तक पहुंचा। पूछताछ के दौरान उसके बयान बदलने की बात भी सामने आई है। दूसरे आरोपी हैप्पी की तलाश जारी है।
दूसरी ओर, आरोपी सुमित के परिवार ने उसे निर्दोष बताया है। उसकी मां का कहना है कि उनका बेटा ऑफिस जाने के लिए घर से निकला था और उन्हें नहीं पता कि वह दिल्ली कैसे पहुंचा। परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पप्पू यादव ने घटना के बाद दावा किया था कि यह उनकी हत्या की साजिश थी और उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

News Image

20 सितंबर से शुरू होगा ओवैसी का यूपी दौरा

  • पार्टी ने यह भी कहा कि उसका उद्देश्य भाजपा को हराना और सेक्युलर वोटों के बंटवारे को रोकना है। गठबंधन के सवाल पर AIMIM ने कहा कि उसके रास्ते सभी के लिए खुले हैं। पश्चिमी यूपी पर भी नजर
BY Himanshu Dubey ·
News Image

कांग्रेस ने टिकट वितरण में अपने संगठन को प्राथमिकता दी है। पार्टी की सूची में संगठन के कई पदाधिकारियों और मौजूदा पार्षदों को जगह दी गई है।

  • जयपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 150 वार्डों में से 8 वार्डों में मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देकर नया राजनीतिक प्रयोग किया है। पार्टी के कुल टिकटों में मुस्लिम उम्मीदवारों की हिस्सेदारी करीब 5.3 फीसदी है। बीजेपी ने महिला उम्मीदवारों को भी बड़ी संख्या में मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से टिकट दिए जाने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
BY ROSHANI MANDAL ·