Latest News Lifestyle
छात्रों को राजनीतिक मोहरा न बनाएं: राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला


नई दिल्ली। देश में जारी राजनीतिक माहौल के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर छात्रों और युवाओं को राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को राजनीतिक मोहरा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतंत्र में गंभीर मुद्दों पर चर्चा संसद के भीतर होनी चाहिए, न कि सड़कों पर।

राजनाथ सिंह ने कहा कि देश का जागरूक युवा राजनीतिक लाभ के लिए किए जा रहे ऐसे प्रयासों को अच्छी तरह समझता है। उनका विश्वास है कि देश के युवा विकास, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के रास्ते को ही प्राथमिकता देंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने और उनके कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए भी संकल्पित है कि किसी भी छात्र या युवा के साथ अन्याय न हो।

रक्षा मंत्री ने विपक्ष से अपील की कि यदि किसी मुद्दे पर असहमति है तो उस पर संसद के भीतर चर्चा की जाए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद और बहस के लिए संसद सबसे उपयुक्त मंच है।
 

News Image

20 सितंबर से शुरू होगा ओवैसी का यूपी दौरा

  • पार्टी ने यह भी कहा कि उसका उद्देश्य भाजपा को हराना और सेक्युलर वोटों के बंटवारे को रोकना है। गठबंधन के सवाल पर AIMIM ने कहा कि उसके रास्ते सभी के लिए खुले हैं। पश्चिमी यूपी पर भी नजर
BY Himanshu Dubey ·
News Image

कांग्रेस ने टिकट वितरण में अपने संगठन को प्राथमिकता दी है। पार्टी की सूची में संगठन के कई पदाधिकारियों और मौजूदा पार्षदों को जगह दी गई है।

  • जयपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 150 वार्डों में से 8 वार्डों में मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देकर नया राजनीतिक प्रयोग किया है। पार्टी के कुल टिकटों में मुस्लिम उम्मीदवारों की हिस्सेदारी करीब 5.3 फीसदी है। बीजेपी ने महिला उम्मीदवारों को भी बड़ी संख्या में मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से टिकट दिए जाने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
BY ROSHANI MANDAL ·