Latest News Lifestyle
टीएमसी की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की राज्यसभा सांसद और बंगाली फिल्म अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा।

अपने इस्तीफा पत्र में कोयल मल्लिक ने लिखा कि वह राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं और इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने का अनुरोध करती हैं।

उन्होंने अपने पत्र में राज्यसभा के सभापति, उपसभापति और राज्यसभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया।

कोयल मल्लिक को कुछ महीने पहले तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया था। वह बंगाली फिल्म उद्योग की चर्चित अभिनेत्री हैं और लंबे समय से मनोरंजन जगत में सक्रिय रही हैं।

इस इस्तीफे के बीच टीएमसी की राजनीतिक गतिविधियां भी चर्चा में हैं। एक दिन पहले पार्टी के विधायक मदन मित्रा ने भी पार्टी छोड़कर बागी खेमे का रुख किया था, जिससे पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल रही है।

News Image

20 सितंबर से शुरू होगा ओवैसी का यूपी दौरा

  • पार्टी ने यह भी कहा कि उसका उद्देश्य भाजपा को हराना और सेक्युलर वोटों के बंटवारे को रोकना है। गठबंधन के सवाल पर AIMIM ने कहा कि उसके रास्ते सभी के लिए खुले हैं। पश्चिमी यूपी पर भी नजर
BY Himanshu Dubey ·
News Image

कांग्रेस ने टिकट वितरण में अपने संगठन को प्राथमिकता दी है। पार्टी की सूची में संगठन के कई पदाधिकारियों और मौजूदा पार्षदों को जगह दी गई है।

  • जयपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 150 वार्डों में से 8 वार्डों में मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देकर नया राजनीतिक प्रयोग किया है। पार्टी के कुल टिकटों में मुस्लिम उम्मीदवारों की हिस्सेदारी करीब 5.3 फीसदी है। बीजेपी ने महिला उम्मीदवारों को भी बड़ी संख्या में मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से टिकट दिए जाने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
BY ROSHANI MANDAL ·