Latest News Lifestyle
47 साल बाद भी 'पल्लो लटके' का जादू बरकरार, रील्स पर छाया गीत

करीब 47 साल पहले रिलीज़ हुई फिल्म नौकर का मशहूर गीत पल्लो लटके रे म्हारो पल्लो लटके आज भी लोगों की जुबान पर है। यह गीत मूल रूप से एक लोकप्रिय राजस्थानी लोकगीत था, जिसे संगीतकार आर.डी. बर्मन (पंचम दा) ने नए अंदाज़ में तैयार किया। पश्चिमी संगीत और पारंपरिक ढोलक की धुनों के मेल ने इस लोकगीत को एक नया रूप दिया, जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे।

फिल्म में इस गीत को जया बच्चन और संजीव कुमार पर फिल्माया गया था। दोनों की चुलबुली केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं किशोर कुमार और आशा भोसलेकी  आवाज़ ने इस गीत को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।

समय के साथ यह गीत शादी-ब्याह, पारिवारिक समारोहों और सांस्कृतिक आयोजनों की शान बन गया। सोशल मीडिया के दौर में भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। आज भी इस गाने पर लाखों लोग रील्स और शॉर्ट वीडियो बनाते हैं।

इस गीत को बाद के वर्षों में कई बार रीक्रिएट भी किया गया। इसका एक चर्चित संस्करण फिल्म ''शादी में ज़रूर आना" में भी देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। लगभग पांच दशक बाद भी "पल्लो लटके" भारतीय संगीत प्रेमियों के बीच अपनी खास पहचान बनाए हुए है।

News Image

सलमान-संजय पर सवाल सुन भड़के रितेश देशमुख

  • लॉकअप सीजन 2 के लॉन्च इवेंट में सलमान खान और संजय दत्त को लेकर पूछे गए सवाल पर रितेश देशमुख नाराज हो गए और रिपोर्टर को तीखा जवाब दिया।
BY Saba Parveen ·