Latest News Lifestyle
उमर अब्दुल्लाह को BJP का 100 करोड़ के मानहानि केस का नोटिस


जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक नया विवाद सामने आया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 100 करोड़ रुपये के मानहानि मुकदमे की चेतावनी देते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।

11 जुलाई को श्रीनगर में आयोजित एक रैली के दौरान उमर अब्दुल्लाह ने आरोप लगाया था कि बीजेपी उनकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कुछ विधायकों को बीजेपी में शामिल होने के लिए 20 से 30 करोड़ रुपये, मंत्री पद और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया गया।

इन आरोपों के बाद जम्मू-कश्मीर बीजेपी ने उमर अब्दुल्लाह को कानूनी नोटिस जारी किया। नोटिस में आरोपों को पूरी तरह झूठा, निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया गया है। बीजेपी ने सात दिनों के भीतर बयान वापस लेने और बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर 100 करोड़ रुपये के मानहानि मुकदमे के साथ सिविल और आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

वहीं, उमर अब्दुल्लाह ने इस नोटिस को "लव लेटर" बताते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि अब उनकी पार्टी भी बेबुनियाद आरोप लगाने वाले नेताओं के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजेगी।

अब यह देखना होगा कि मामला अदालत तक पहुंचता है या दोनों पक्षों के बीच यह विवाद केवल राजनीतिक बयानबाज़ी तक ही सीमित रहता है।

News Image

20 सितंबर से शुरू होगा ओवैसी का यूपी दौरा

  • पार्टी ने यह भी कहा कि उसका उद्देश्य भाजपा को हराना और सेक्युलर वोटों के बंटवारे को रोकना है। गठबंधन के सवाल पर AIMIM ने कहा कि उसके रास्ते सभी के लिए खुले हैं। पश्चिमी यूपी पर भी नजर
BY Himanshu Dubey ·
News Image

कांग्रेस ने टिकट वितरण में अपने संगठन को प्राथमिकता दी है। पार्टी की सूची में संगठन के कई पदाधिकारियों और मौजूदा पार्षदों को जगह दी गई है।

  • जयपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 150 वार्डों में से 8 वार्डों में मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देकर नया राजनीतिक प्रयोग किया है। पार्टी के कुल टिकटों में मुस्लिम उम्मीदवारों की हिस्सेदारी करीब 5.3 फीसदी है। बीजेपी ने महिला उम्मीदवारों को भी बड़ी संख्या में मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से टिकट दिए जाने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
BY ROSHANI MANDAL ·