Latest News Lifestyle
कृषि निर्यात पर किसानों को मिलेगी बंपर सब्सिडी

उत्तर प्रदेश कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार निदेशालय ने किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्यभर में जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत किसानों और जनप्रतिनिधियों को कृषि निर्यात से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कृषि विपणन निरीक्षक ब्रजमोहन ने बताया कि सरकार कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की वित्तीय सहायता उपलब्ध करा रही है। कृषि उत्पाद निर्यातकों को एक वित्तीय वर्ष में परिवहन भाड़े पर 5 प्रतिशत या अधिकतम 20 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा पैक हाउस की स्थापना और डिब्बाबंद खाद्य उत्पादों के निर्यात पर भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। विभाग ने बताया कि पिसे मसाले, शहद, आटा, बेसन, खाद्य तेल, मक्खन और अन्य कृषि उत्पादों की पैकेजिंग के लिए एगमार्क प्रमाणन की सुविधा भी उपलब्ध है। इच्छुक किसान और उद्यमी विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी आय बढ़ाना और युवाओं को आधुनिक खेती तथा कृषि निर्यात से जोड़ना है। किसानों से योजना की विस्तृत जानकारी के लिए औरैया मंडी स्थित ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक कार्यालय से संपर्क करने की अपील की गई है।

News Image

20 सितंबर से शुरू होगा ओवैसी का यूपी दौरा

  • पार्टी ने यह भी कहा कि उसका उद्देश्य भाजपा को हराना और सेक्युलर वोटों के बंटवारे को रोकना है। गठबंधन के सवाल पर AIMIM ने कहा कि उसके रास्ते सभी के लिए खुले हैं। पश्चिमी यूपी पर भी नजर
BY Himanshu Dubey ·
News Image

कांग्रेस ने टिकट वितरण में अपने संगठन को प्राथमिकता दी है। पार्टी की सूची में संगठन के कई पदाधिकारियों और मौजूदा पार्षदों को जगह दी गई है।

  • जयपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 150 वार्डों में से 8 वार्डों में मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देकर नया राजनीतिक प्रयोग किया है। पार्टी के कुल टिकटों में मुस्लिम उम्मीदवारों की हिस्सेदारी करीब 5.3 फीसदी है। बीजेपी ने महिला उम्मीदवारों को भी बड़ी संख्या में मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से टिकट दिए जाने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
BY ROSHANI MANDAL ·