Latest News Lifestyle
देवरिया हत्याकांड को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना


अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि देवरिया में पीडीए समाज के युवक राजू विश्वकर्मा की गला रेतकर हत्या कर दी गई और उसे बचाने पहुंचे छह परिजनों पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता एवं प्रवक्ता इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा जब पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तो उन्हें भी कथित रूप से धमकियां दी गईं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पीडीए समाज पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो अत्यंत चिंताजनक और निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार में नैतिकता बची है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे, अन्यथा यह स्वीकार करे कि वह अन्याय और अत्याचार को संरक्षण दे रही है।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और सत्ता के संरक्षण में अपराधी एवं दबंग गरीबों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हत्या और हिंसा की घटनाएं हो रही हैं तथा न्याय मांगने वालों को भी परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के सत्ता से हटने पर ही गरीबों और पीड़ितों को न्याय मिल सकेगा।

News Image

20 सितंबर से शुरू होगा ओवैसी का यूपी दौरा

  • पार्टी ने यह भी कहा कि उसका उद्देश्य भाजपा को हराना और सेक्युलर वोटों के बंटवारे को रोकना है। गठबंधन के सवाल पर AIMIM ने कहा कि उसके रास्ते सभी के लिए खुले हैं। पश्चिमी यूपी पर भी नजर
BY Himanshu Dubey ·
News Image

कांग्रेस ने टिकट वितरण में अपने संगठन को प्राथमिकता दी है। पार्टी की सूची में संगठन के कई पदाधिकारियों और मौजूदा पार्षदों को जगह दी गई है।

  • जयपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 150 वार्डों में से 8 वार्डों में मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देकर नया राजनीतिक प्रयोग किया है। पार्टी के कुल टिकटों में मुस्लिम उम्मीदवारों की हिस्सेदारी करीब 5.3 फीसदी है। बीजेपी ने महिला उम्मीदवारों को भी बड़ी संख्या में मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से टिकट दिए जाने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
BY ROSHANI MANDAL ·