Latest News Lifestyle
खामेनेई के अंतिम संस्कार में PM मोदी को न्योता, शामिल होने पर सस्पेंस बरकरार

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। कूटनीतिक सूत्रों के अनुसार, अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम 5 जुलाई से 9 जुलाई के बीच आयोजित किए जाएंगे।

हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के इस समारोह में शामिल होने को लेकर भारत सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में उनकी संभावित यात्रा को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन 28 फरवरी को हुआ था। वह करीब तीन दशकों तक ईरान के सर्वोच्च नेता रहे और देश की राजनीति, विदेश नीति तथा धार्मिक मामलों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जानकारी के अनुसार, 5, 6 और 7 जुलाई को तेहरान और कोम में विशेष धार्मिक और सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं अंतिम श्रद्धांजलि समारोह 9 जुलाई को मशहद में होगा।

यह खामेनेई के निधन के बाद पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजन माना जा रहा है, जिसमें दुनिया के कई देशों के शीर्ष नेताओं और प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
 

News Image

20 सितंबर से शुरू होगा ओवैसी का यूपी दौरा

  • पार्टी ने यह भी कहा कि उसका उद्देश्य भाजपा को हराना और सेक्युलर वोटों के बंटवारे को रोकना है। गठबंधन के सवाल पर AIMIM ने कहा कि उसके रास्ते सभी के लिए खुले हैं। पश्चिमी यूपी पर भी नजर
BY Himanshu Dubey ·
News Image

कांग्रेस ने टिकट वितरण में अपने संगठन को प्राथमिकता दी है। पार्टी की सूची में संगठन के कई पदाधिकारियों और मौजूदा पार्षदों को जगह दी गई है।

  • जयपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 150 वार्डों में से 8 वार्डों में मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देकर नया राजनीतिक प्रयोग किया है। पार्टी के कुल टिकटों में मुस्लिम उम्मीदवारों की हिस्सेदारी करीब 5.3 फीसदी है। बीजेपी ने महिला उम्मीदवारों को भी बड़ी संख्या में मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से टिकट दिए जाने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
BY ROSHANI MANDAL ·