Latest News Lifestyle
वर्ष 2027 तक प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के प्रति जनसहभागिता को प्रोत्साहित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश को वर्ष 2027 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए सरकार मुहिम छेड़ने जा रही है। इसके लिए शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। आयोजन का उद्देश्य बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और बच्चों के शिक्षा, सुरक्षा एवं समग्र विकास के अधिकारों के प्रति समाज को संवेदनशील बनाना है।

वर्ष 2027 तक प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के प्रति जनसहभागिता को प्रोत्साहित किया जाएगा। बाल श्रम निषेध से संबंधित विधिक प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। 

कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुन्नू लाल कोरी, प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन एमके शन्मुगा सुंदरम, श्रमायुक्त मार्कंडेय शाही आदि उपस्थित रहेंगे।

 

News Image

वर्ष 2027 तक प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के प्रति जनसहभागिता को प्रोत्साहित किया जाएगा।

  • वर्ष 2027 तक प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के प्रति जनसहभागिता को प्रोत्साहित किया जाएगा। बाल श्रम निषेध से संबंधित विधिक प्रावधानों,
BY Himanshu Dubey ·