Latest News Lifestyle
देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा, कई दुकानें बहीं, कई लोग लापता

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा इलाके में सोमवार देर रात भीषण बारिश के कारण बादल फट गया, जिससे अनेक दुकानें बह गईं और लाखों का नुकसान हुआ। जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

 
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रात में ही बचाव दल भेजे। SDRF, NDRF और लोक निर्माण विभाग की टीमों ने जेसीबी व अन्य उपकरणों के साथ राहत अभियान शुरू किया। घटनास्थल से स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है।
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया और कहा कि प्रशासनिक टीमें पूरी तत्परता से कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर सभी जरूरी मदद देने का भरोसा दिलाया है।
 
देहरादून में भारी बारिश के चलते चंद्रभागा व तमसा नदी उफान पर आ गई हैं। कई वाहन सड़कों पर बह गए, जबकि टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मलबा जमा हो गया और दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं। खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने देहरादून के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश घोषित कर दिया है।
 
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और समय पर स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने से बड़ी अनहोनी टली है। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है और प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है।
News Image

वर्ष 2027 तक प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के प्रति जनसहभागिता को प्रोत्साहित किया जाएगा।

  • वर्ष 2027 तक प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के प्रति जनसहभागिता को प्रोत्साहित किया जाएगा। बाल श्रम निषेध से संबंधित विधिक प्रावधानों,
BY Himanshu Dubey ·