Latest News Lifestyle
ब्रिटेन-नॉर्वे का संयुक्त ऑपरेशन, रूसी पनडुब्बियों को पीछे हटाया

 ब्रिटेन और नॉर्वे ने अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर उत्तरी अटलांटिक महासागर में कई हफ्तों तक चला एक सैन्य अभियान चलाया, जिसका उद्देश्य रूसी पनडुब्बियों को रोकना और महत्वपूर्ण समुद्री ढांचे की सुरक्षा करना था।


ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली के अनुसार, इस ऑपरेशन में रॉयल नेवी का एक युद्धपोत, विमान और सैकड़ों सैनिक शामिल थे। इनकी मदद से एक रूसी अटैक पनडुब्बी और दो जासूसी जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखी गई, जो ब्रिटेन के उत्तर में अहम संचार केबलों के पास देखे गए थे।

अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान के चलते इन पनडुब्बियों को संदिग्ध गतिविधियां करने से रोका गया और अंततः उन्हें पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा।

ब्रिटेन और नॉर्वे दोनों ने इन गतिविधियों को रूस की उस विशेष इकाई से जोड़ा है, जो समुद्र की गहराई में रिसर्च और बुनियादी ढांचे की मैपिंग से जुड़ी मानी जाती है। पश्चिमी देशों का मानना है कि ऐसी इकाइयां समुद्र के नीचे मौजूद संचार नेटवर्क के लिए खतरा बन सकती हैं, हालांकि रूस ने इन आरोपों से इनकार किया है।

अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया है कि रूस वैश्विक तनावों का फायदा उठाकर यूरोपीय जलक्षेत्र में अपनी गुप्त गतिविधियां बढ़ा सकता है।

यह घटनाक्रम नाटो सहयोगी देशों के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता को दर्शाता है और रूस के साथ जारी भू-राजनीतिक तनाव को भी उजागर करता है।
News Image

1558 फ्लाइट्स रद्द! 50 हजार फीट तक राख, 8 एयरपोर्ट बंद इंडोनेशिया में ज्वालामुखी का तांडव

  • ज्वालामुखीय राख का असर सिर्फ विमान सेवाओं तक सीमित नहीं रहा। जकार्ता के कई स्कूलों में कक्षाओं को ऑनलाइन किया गया। अधिकारियों ने लोगों को राख के संपर्क से बचने, घर के अंदर रहने और जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। 
BY Himanshu Dubey ·
News Image

रिपोर्ट: सूडान में RSF की हिंसा को नरसंहार करार

  • संयुक्त राष्ट्र की जांच में खुलासा हुआ है कि सूडान के दारफुर क्षेत्र में RSF ने सुनियोजित हत्याएं, सामूहिक दुष्कर्म और भूख को हथियार बनाकर नरसंहार को अंजाम दिया।
BY Saba Parveen ·