Latest News Lifestyle
402 रन बनाकर भी संतुष्ट नहीं गिल, बोले 450 तक पहुंच सकता था भारत

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत ने 170 रन की शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली, लेकिन कप्तान शुभमन गिल अपनी टीम के प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आए।

मैच के बाद गिल ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को आखिरी ओवरों में और अधिक आक्रामक खेलना चाहिए था। उनका मानना है कि टीम 430 से 450 रन तक का स्कोर खड़ा कर सकती थी।

गिल ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें शॉट्स खेलते रहने चाहिए थे। हमें 430, 440 और 450 रन के स्कोर को ध्यान में रखना होगा।"

भारतीय कप्तान ने स्वीकार किया कि टीम के पास बड़े स्कोर तक पहुंचने का शानदार मौका था, लेकिन बल्लेबाज उस लय को अंत तक बरकरार नहीं रख सके।

मुकाबले में भारत ने शुभमन गिल और ईशान किशन के शतकों की बदौलत 402 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 232 रन पर सिमट गई और भारत ने मैच 170 रन से अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है और सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।

News Image

WTC Points Table में बड़ा उलटफेर न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक जीत से बदला समीकरण भारत की रैंकिंग पर भी असर

  • न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में बड़ा बदलाव कर दिया है।
BY Saba Parveen ·