अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ गया है। अमेरिकी कार्रवाई में ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाए जाने के बाद ईरान ने फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास अमेरिकी और अन्य जहाजों को निशाना बनाने का दावा किया। इसके साथ ही ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर भी मिसाइलें दागीं।
स्विट्जरलैंड में हुई उच्च स्तरीय वार्ता में अमेरिका और ईरान ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। वार्ता के दौरान तनाव के बावजूद आगे बातचीत जारी रखने पर सहमति बनी।