Latest News Lifestyle
आजमगढ़: नहीं रहे सादगी की मिसाल सपा विधायक आलम बदी आजमी, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

 

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की निजामाबाद विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक जनाब आलम बदी आजमी साहब का निधन हो गया है। वह 90 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके इंतकाल की खबर से मिल्लत, समाज और राजनीतिक जगत में गहरा दुख व्याप्त है। 
 
लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस
विधायक आलम बदी आजमी पिछले काफी समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य में विशेष सुधार न होने पर उन्हें चार दिन पहले ही आजमगढ़ स्थित उनके आवास पर लाया गया था, जहाँ उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। 
 
सादगी और ईमानदारी की थे मिसाल
आलम बदी साहब को उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनकी बेमिसाल सादगी और अटूट ईमानदारी के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। पाँच बार विधायक रहने के बावजूद उन्होंने बेहद साधारण जीवन व्यतीत किया और हमेशा आम जनता के अधिकारों व सेवा के लिए समर्पित रहे। उनका जाना समाजवादी आंदोलन और उत्तर प्रदेश की सियासत के लिए एक अपूर्णीय क्षति (बड़ा ख़सारा) है।
 
नेताओं ने जताया गहरा दुख
उनके निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों का उनके आवास पर तांता लग गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने मरहूम की ख़िदमात (सेवाओं) को याद करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
परिजनों के अनुसार, मरहूम के जनाजे की नमाज आज शाम 4 बजे जामियातुर रशाद में अदा की जाएगी, जिसके बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
News Image

मीठे ड्रिंक्स और चिप्स पर चेतावनी लेबल का प्रस्ताव, कंपनियों ने जताया विरोध

  • भारत में पैकेटबंद खाद्य और पेय पदार्थों पर अधिक चीनी, नमक और वसा की मात्रा को लेकर चेतावनी लेबल लगाने की बहस तेज हो गई है। सरकार की ओर से ऐसे लेबल की व्यवस्था पर विचार किया गया, लेकिन खाद्य कंपनियों ने इसका विरोध किया। दूसरी ओर, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और उपभोक्ता अधिकार कार्यकर्ताओं का तर्क है कि पैकेट के सामने स्पष्ट चेतावनी होने से लोग अधिक सोच-समझकर खाद्य पदार्थों का चुनाव कर सकेंगे।
BY ·
News Image

19 साल बाद कोलकाता लौटीं तस्लीमा नसरीन, भावुक होकर कही बड़ी बात

  • बांग्लादेश से निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन लगभग 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उन्होंने इसे अपने घर और देश लौटने जैसा अनुभव बताया। उनकी यात्रा के साथ ही राज्य की राजनीति में भी नई बहस शुरू हो गई है।
BY ·