Latest News Lifestyle
3 दोस्तों की रहस्यमयी मौत से सनसनी, 48 घंटे में तीनों ने दी जान

गुजरात के वडोदरा में तीन करीबी दोस्तों की रहस्यमयी मौत से सनसनी फैल गई है। 48 घंटे के भीतर दो युवकों ने वडोदरा में आत्महत्या कर ली, जबकि उनके एक अन्य दोस्त ने दो दिन पहले बिहार में अपनी जान दे दी थी।

पहली घटना मकरपुरा रेलवे स्टेशन की है, जहां बिहार निवासी रवि कुशवाहा ने कथित तौर पर मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। रवि नौकरी की तलाश में वडोदरा आया था। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

रवि की मौत के कुछ घंटों बाद उसके रूम पार्टनर और करीबी दोस्त विकास कुशवाहा ने भी किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लगातार दो दोस्तों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया।

मामला तब और रहस्यमयी हो गया जब जानकारी सामने आई कि इन दोनों का एक तीसरा करीबी दोस्त भी दो दिन पहले बिहार में आत्महत्या कर चुका था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या तीनों मौतों के पीछे कोई साझा कारण, मानसिक तनाव या अन्य व्यक्तिगत परिस्थितियां थीं।