Latest News Lifestyle
दो प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे अखिलेश यादव, जनेश्वर मिश्र को देंगे श्रद्धांजलि

 

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को लखनऊ में दो प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:30 बजे वह जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचेंगे, जहां जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे।

इसके बाद सुबह 11:30 बजे अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां जनेश्वर मिश्र की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव प्रबुद्धजनों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर भी उनके विचार रखने की संभावना है।

समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित इन दोनों कार्यक्रमों को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।