नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की महत्वपूर्ण ‘मंगल मिलन’ बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं सहित गठबंधन के कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत NDA के विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इसके अलावा विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर सहित कई केंद्रीय मंत्री और सांसद भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संसद के मानसून सत्र की रणनीति, सरकार के विधायी एजेंडे और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई गई। साथ ही गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
संसद सत्र के बीच आयोजित इस बैठक को राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, क्योंकि सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों और राष्ट्रीय मुद्दों पर सहयोगी दलों के साथ रणनीति मजबूत करने में जुटी है।