Latest News Lifestyle
यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने मोहसिन रजा, मिलेगा कैबिनेट रैंक

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व मंत्री मोहसिन रजा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष बनने के साथ ही मोहसिन रजा को कैबिनेट रैंक का दर्जा भी मिलेगा।

मोहसिन रजा इससे पहले योगी आदित्यनाथ सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज विभाग में राज्य मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। सरकार में मंत्री रहते हुए वह अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहे हैं।

अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी मिलने के बाद मोहसिन रजा के सामने प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मामलों, शिकायतों और कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी।

मोहसिन रजा की नियुक्ति को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजनीतिक तौर पर भी अहम माना जा रहा है। कैबिनेट रैंक मिलने के साथ उनका सरकार में दर्जा भी बढ़ेगा।