Latest News Lifestyle
H1N1 और सीजनल फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट

 

प्रदेश में बढ़ते H1N1 इन्फ्लुएंजा और सीजनल फ्लू के मामलों को लेकर योगी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने आज चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की।

बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के CMO, CMS और मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य शामिल हुए। डिप्टी सीएम ने अस्पतालों में मरीजों के इलाज और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अस्पतालों में दवाओं, बेड, जांच की सुविधा और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही फ्लू के मामलों की निगरानी और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

बृजेश पाठक ने लोगों से घबराने की बजाय सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों की तैयारियां मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं।