लखनऊ, 21 अगस्त। भारत-जापान के विद्यार्थियों से भेंट कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान से आए छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। इस दौरान जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ पहुंचे बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली।
सेल्फी के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बच्चों के साथ मुस्कुराते नजर आए और उनसे सहज संवाद भी किया। विद्यार्थियों के साथ हुई इस मुलाकात में आपसी बातचीत और सांस्कृतिक जुड़ाव की झलक देखने को मिली।
भारत और जापान के विद्यार्थियों की यह भेंट दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा युवा संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। कार्यक्रम के जरिए दोनों देशों के युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति और परंपराओं को करीब से समझने का अवसर मिला।