उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 1.18 करोड़ विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। सरकार की ओर से बच्चों की यूनिफॉर्म, स्कूल बैग समेत जरूरी शैक्षिक सामग्री के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता सीधे उनके अभिभावकों के बैंक खातों में भेजी जा रही है।
सरकार का उद्देश्य है कि बच्चों को स्कूल पहुंचने में किसी तरह की आर्थिक परेशानी न हो और अभिभावकों पर पढ़ाई से जुड़े खर्च का बोझ कम किया जा सके। डीबीटी के माध्यम से राशि सीधे खातों में भेजे जाने से व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया जा रहा है।
इस पहल से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 1.18 करोड़ छात्र-छात्राओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार इसे बेसिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बता रही है।